भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को करीब सवा दो घंटे भागलपुर मे रहेंगे। वे 10.25 बजे हेलीकॉप्टर से भागलपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और 12.45 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शेड्यूल के मुताबिक करीब 20 मिनट एयरपोर्ट पर स्वागत होगा। इसके बाद कार से लाजपत पार्क में पदयात्रा में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक वे लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान में वे शरीक रहेंगे। सेवा ज्योति चौक पर संपन्न कार्यक्रम के बाद वे कार से एयरपोर्ट जाएंगे। 12.45 बजे उनका हेलीकॉप्टर पूर्णिया के लिए रवाना होगा। बता दें कि नितिन नवीन दिल्ली से विशेष विमान से पूर्णिया उतरेंगे। यह भी पढ़ें- Delhi News: रोहतक में आज पदयात्रा की कमान संभालेंगे नितिन नवीन वहां से हेलीकॉप्टर से भागलपुर ...