Bhagalpur News: करोड़ों के उपकरणों का उपयोग नहीं, मरीज प्राइवेट में भर रहे पैसे
भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) और इससे संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए करोड़ों खर्च कर लाए गए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा है। इससे मरीजों को जांच व इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं पर सब्सिडी रेट की बजाय आठ से 15 हजार रुपए खर्च कर यह जांच करा रहे हैं। जहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अगस्त में लाए गए हार्ट के मरीजों के इलाज के लिए हाईटेक कैथलैब की मशीनें अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास रखी हुई हैं। वहीं जेएलएनएमसीएच के एमसीएच बिल्डिंग में बनकर तैयार 20 बेड के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी एसएनसीयू का संचालन नहीं हो रहा है। इससे गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात बच्चों को भर्ती करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.