Bhagalpur News: करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलसा, प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के टिकलूगंज गांव में खेत की पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टिकलूगंज निवासी पवन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल, कहलगांव ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.