भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट जमुई थाना चौक स्थित एक चप्पल की दुकान में मंगलवार को बिजली का कनेक्शन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तथा परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भछियार निवासी मो. अमीर अंसारी (26) पिता इल्यास मास्टर के रूप में हुई है। युवक थाना चौक स्थित अपना चप्पल का दुकान का चलता था। बताया जाता है कि दुकान में बिजली का कनेक्शन ठीक करने के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह बिजली के तार से चिपक गए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद युवक को तार से अलग किया। इसके बाद...