भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के बाबूपुर निवासी पचास वर्षीय बुकवा उर्फ शकूर शुक्रवार को सबेरे अपने घर से पगडंडी के रास्ते मजदूरी करने जा रहा था। बहियार में 11 केवी के लटक रहे बिजली तार के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर गिरकर जख्मी हो गया। लोग इलाज के लिए उसे ईशीपुर बाराहाट में निजी क्लीनिक ले गए। जहां अब स्वस्थ्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...