Bhagalpur News: कपाट खुलते ही शिवालयों में जलार्पण के लिए लगी रही शिवभक्तों की लंबी कतार
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन माह की तीसरी सोमवारी पर शहर शिवमय हो उठा। सुबह से ही बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, बाबा मनोकामनानाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों के कपाट खुलते ही हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लिए शिवभक्त जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवालयों में श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे और अपने व अपने परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। वहीं भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिरों में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा बलों की तैनाती और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.