भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक पर परबत्ती निवासी धीरज कुमार के घर पर छापेमारी कर उसे एक देसी कट्टा के साथ हिरासत में लिया है। इस संदर्भ में नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश कुमार झा ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना की पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि परबत्ती स्थित एक घर में हथियार लेकर एक व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है। पुलिस की टीम ने जब छापेमारी किया तो एक कट्टा बरामद किया। मौके एक आरोपी को भी पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- कटिहार : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, तीन कारतूस बरामद यह भी पढ़ें- Biharsharif News: इस्लामपुर में हथियार के साथ एक धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...