भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार शहर के सहायक थाना क्षेत्र के लोहिया नगर मोहल्ले में ग्रामीण कार्य विभाग के एक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के पैतृक आवास पर पटना से पहुंची विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी है। छापेमारी के दौरान बंद गोदरेज और दो अटैची के ताले तोड़कर उनके अंदर रखे सामान की जांच-पड़ताल किए जाने की सूचना है। बताया जाता है कि विजिलेंस टीम के अधिकारी के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस ने ताला तोड़ने के लिए एक कारीगर को बुलाया। इसके बाद गोदरेज और दो अटैची के ताले तोड़े गए। टीम के सदस्य अंदर रखे सामान और अन्य चीजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि, जांच के दौरान अब तक क्या-क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें- इंजीनियर चंद्रशेखर के 4 ठिकानों पर छापा, पटना-कटिहार से 5 लाख कैश ...