Bhagalpur News: कटिहार : हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: कुरसेला (कटिहार) से मणिकांत रमण की रिपोर्ट थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला खेरिया मंडल टोला का है। वहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी। मारपीट इस कदर बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई थी। घटना के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि हिंसक झड़प के मामले में एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति (कुल 4) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.