भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: मनसाही से अजय कुमार की रिपोर्ट मनसाही, एक संवाददाताप्रखंड सभागार में सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार माहौल के बीच संपन्न हुई। प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था सहित अन्य योजना को लेकर अधिकारियों को जमकर घेरा और आरोप लगाया कि बिजली विभाग के वर्तमान अभियंता के आने के बाद ही मनसाही में बिजली व्यवस्था काफी चरमरा गई है वे अपनी मनमानी चलाते है। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव ने मरंगी पंचायत में सरकार भवन निर्माण हेतु चिन्हित भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया साथ ही जनप्रतिनिधियों के लिय बनाया गए भवन जिसमें कई सालों से आधार केंद्र चल रहा है उसे खाली कराने का मुद्दा उठाया। वहीं बैठक में कई विभाग के अधिकारी या प्रति...