Bhagalpur News: कटिहार : सेमापुर बाजार में सड़क किनारे कचरे का अंबार, राहगीरों को परेशानी
भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर के बरेटा पंचायत भवन और सब्जी मंडी के पास के समीप सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी गंदगी और दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क के किनारे कचरा जमा रहने से बाजार की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सिसवन के चैनपुर में सड़क किनारे फेंका जा रहा कचरा स्थानीय लोगों की शिकायतें सेमापुर बाजार में खरीदारी करने आए रौशन कुमार, रवि कुमार, गोलू कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क किनारे कई दिनों से कचरा जमा है। समय पर कचरे का उठाव नहीं होने के कारण धीरे-धीरे कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। इससे आसपास बदबू फैल रही है और मच्छर व कीड़े-मकौड़ों का प्रकोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.