भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: कटिहार, निज संवाददाता। बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के अध्यक्ष पद के विवाद को समाप्त करने को लेकर 11 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था। गौशाला निवासी समाजसेवी अमरेश सिंह के निजी कार्यालय में आयोजित समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संयोजक रंजन सिंह एवं परिषद के मुख्य संरक्षक पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से की। समन्वय समिति ने अध्यक्ष के रूप में विकास सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चंदन सिंह के नाम की घोषणा की। साथ ही 15 अगस्त को झंडोतोलन के लिए अध्यक्ष को भारित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष सहित परिषद के सभी अभिभावक एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। संयोजक और मुख्य संरक्षक ने बताया कि 15 अगस्त के बाद कमेटी का विस्तार किया जाएगा। विवाद समाप्त होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया ...