भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट खेल के रिंग में दमखम दिखाने वाले स्कूली बॉक्सरों को गुरुवार को खेल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। राज्यस्तरीय विद्यालय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीन दिवसीय मुकाबलों के समापन पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए गए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Purnia News: राज्य एथलेटिक्स बालक-बालिका का चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजनसमापन समारोह में पदक विजेताओं का सम्मान खेल भवन, कटिहार में अपराह्न तीन बजे आयोजित समापन समारोह में अपर समाहर्ता तथा अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन ने विभिन्न आयु वर्गों क...