भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददातामहानंदा फ्लड कंट्रोल सर्किल के अभियंता के अनुसार जिले की लगभग सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी नदियां अब भी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं और किसी भी तटबंध को पानी नहीं छू रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की अधीक्षक अभियंता विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले 12 घंटे में सोमवार को महानंदा नदी के अपस्ट्रीम में झौआ गेज पर जलस्तर 10 सेमी, बहरखाल में 18 सेमी, आजमनगर में 15 सेमी, धबौल में 14 सेमी, जबकि कुर्सेल में सबसे अधिक 21 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- मुसलधार बारिश से भागलपुर में गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ा जबकि नदी के डाउनस्ट्रीम स्थित दुर्गापुर में 10 सेमी तथा गोविंदपुर में 5 सेमी जलस्त...