भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: सेमापुर, संवाद सूत्र। गुरुवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद सेमापुर मुख्य बाजार की सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क के किनारे नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं सका और सड़क पर ही जमा हो गया। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश होते ही मुख्य बाजार की सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। लंबे समय से नाला निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारी से सेमापुर मुख्य बाजार में नाला निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्था...