भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: कुरसेलाा से शशिरमण की रिपोर्ट कुरसेला, निज प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिव भक्त हाथों में गंगाजल व पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रखंड के नया चौक स्थित मनकामेश्वर महादेव शिव मंदिर, कोसी प्रोजेक्ट स्थित पुरणेश्वरनाथ शिव मंदिर के अलावा पुरानी हाट, बल्थी महेशपुर, मजदिया, कटरिया और खेरिया स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलार्पण किया। कई श्रद्धालु गंगा जल लेकर पैदल मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : दूसरी सोमवारी...