भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के पट्टी पचमा में गुरुवार की सुबह केला खेत से 40 वर्षीय मुन्ना सोरेन का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी ने पति को बुलाकर हत्या करने और शव को केला खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।घटना के बारे मैं बताया जाता है कि बरारी थाना क्षेत्र के संथाली टोला निवासी मुन्ना सोरेन बीते बुधवार से घर से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह फुलवरिया पंचायत के गंगा-दर्जिलिंग सड़क से रामपुर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के किनारे जीतन धार के समीप स्थित के...