भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कटिहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 97.890 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अनुसार बीती रात गुप्त सूचना पर डीएस कॉलेज ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में कार से 97.890 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के खंदकपर थाना क्षेत्र निवासी गुड्डू कुमारके रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...