भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: कटिहार। अमदाबाद थाना क्षेत्र के बाहरशाल गोविंदपुर में बुधवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब घास काटने गई दो महिलाओं पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 28 वर्षीय चांदनी मंडल की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ गई उमा मंडल का हाथ काटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना महानंदा नदी के उस पार होने के कारण पुलिस नाव से घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों के अनुसार चांदनी मंडल गांव की ही रूपा मंडल के साथ रोज की तरह बुधवार को भी करीब तीन-चार बजे घास काटने निकली थी। आमतौर पर दोनों महिलाएं शाम पांच बजे तक घर लौट आती थीं। लेकिन बुधवार को चांदनी के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान नदी किनारे उसकी खून से लथपथ लाश मिली। उसका गला आधे से अधिक कटा हुआ था। वहीं रूपा मंड...