भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 मौलानापुर में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 50 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। घटना 21 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़ित गणेश गोसाई के ने बताया कि चोरों ने बाँस की सीढ़ी लगाकर घर के आंगन में प्रवेश किया। इसके बाद उनके पुत्र के घर के दरवाजे का हैंडल तोड़कर अंदर घुसे और शोकेस में रखी करीब चार आना वजन की सोने की अंगूठी तथा करीब 20 भर वजन की पायल लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। घटना के समय पीड़ित का पुत्र अपनी पत्नी के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया हुआ था। सुबह घरवालों ने दरवाजे का टूटा हैंडल देखा तो चोरी की घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ...