भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: मनिहारी, नि.स.। गंगा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद नदी और बाढ़ के पानी में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को खेत देखकर लौट रहे 57 वर्षीय किसान की गंगा की तेज धार में फंसने से मौत हो गई। हादसा अवधपुर काली मंदिर घाट के समीप हुआ। मृतक की पहचान बौलिया पंचायत के वार्ड दो स्थित मुस्लिम टोला निवासी मो. सिद्धिक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी अवधपुर निवासी कैलाश उपाध्याय ने घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया जरजीस आलम को दी। इसके बाद मुखिया ने सीओ और मनिहारी थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में शव की तलाश शुरू कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...