भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: कटिहार, से शशि रमन की रिपोर्ट डंडखोरा थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 70 लीटर देसी शराब बरामद करने के साथ करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित कच्चा जावा नष्ट कर दिया। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डंडखोरा थाना क्षेत्र के कवैया गांव में अवैध देसी शराब का निर्माण एवं तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 70 लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित कच्चा जावा भी मिला, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डंडखोरा थाना क्षेत...