Bhagalpur News: कटिहार: 5.20 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमीनाबाद स्कूल के पास से 5.20 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से सवार दो व्यक्ति अमीनाबाद स्कूल के पास नशीला पदार्थ लेकर पहुंचने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार : 5.20 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनेलाल शर्मा एवं मो. तनवीर दोनों निवासी सिसिया थाना बरारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.