Bhagalpur News: कटिहार: 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया राजेन्द्र स्टेडियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: कटिहार। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजेन्द्र स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसके आयोजन में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि समारोह गरिमापूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- सहरसा: 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.