भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: कुरसेला से शशि रमन की रिपोर्ट थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में भदैया टोला निवासी उमेश शर्मा पिता- भुजंगी शर्मा को गिरफ्तार किया। जबकि मध निषेध (शराबबंदी) अधिनियम के एक मामले में पोठिया थाना क्षेत्र के समेली निवासी प्रभात मंडल पिता- रघुनाथ मंडल को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कुर्की वारंट के दो आरोपियों तीनघरिया निवासी देवन मंडल पिता- लखन मंडल तथा भदैया टोला निवासी बमभोला मंडल पिता- सुबोध मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चार व...