भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 14.08 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2390 रुपये नकद बरामद किए गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कोढ़ा दुर्गा स्थान वार्ड नंबर-दो निवासी अजय कुमार (22)तथा गेड़ाबाड़ी बाजार निवासी गोलू कुमार (25) शामिल हैं। थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि तलाशी के दौरान अजय कुमार के पास से 7.9 ग्राम और गोलू कुमार के पास से 6.09 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके अलावा अजय के पास से 1650 रुपये और गोलू के पास से 740 रुपये नकद मिले। दोनों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए ...