भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर क्षेत्र के मोहनाचांदपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध सोना खाल शिव मंदिर जाने वाली सड़क इन दिनों जर्जर हालत में है। मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं और बारिश का पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी फिसलन और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से परेशानी हो रही है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है।...