Bhagalpur News: कटिहार: सावन की पहली सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट हसनगंज, संवाद सूत्र। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वमंगल की कामना की। मंदिर परिसर सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब। महिलाओं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.