Bhagalpur News: कटिहार: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: बरारी, संवाद सूत्र। बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत बड़ी भैसदिरा वार्ड संख्या 15 निवासी सुरेश मंडल के 31 वर्षीय पुत्र प्रकाश मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।
घटनास्थल की जानकारी पंचायत की मुखिया रेखा देवी के प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती ने बताया कि प्रकाश मंडल सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक से अकेले अपने ससुराल घमदाहा उत्तर टोला जा रहे थे।इसी दौरान कोढ़ा थाना क्षेत्र के काली स्थान के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में प्रकाश मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद कोढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.