Bhagalpur News: कटिहार: सड़क हादसे के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: फलका से शशिरमण की रिपोर्ट पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया-डूमर सड़क पर कुसियारी धोबिनिया पुल के पास गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार 23 वर्षीय युवक अभिनंदन झा सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे पानी में डूबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या-11 शब्दा गांव का निवासी था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।घटना का खुलासा शुक्रवार की अहले सुबह हुआ। जब ग्रामीण रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तो उन्होंने सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक और गड्ढे में एक शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पोठिया पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवीन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.