भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: बारसोई से मुदासिर की रिपोर्ट आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष के मौके पर बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित नील सरस्वती देवी मंदिर बेलवा में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय रथ यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उक्त मंदिर के प्रांगण में एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गयीं। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बारसोई राजू कुमार ने की। मौके पर एसडीपीओ अजय कुमार, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्याम सुन्दर, आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल वदूद तथा रथ यात्रा कमेटी के सदस्यगण मिहिर मुखर्जी, दीपक कुमार साह, सपन कुमार साह, गौतम मोदक मुख्य रूप से मौजूद थे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सारी व्यवस्था सह समय पर हो इसके लिए अभी से तैयारी पूरी कर ले। आने...