Bhagalpur News: कटिहार: शॉर्ट सर्किट से धपरा गांव में लगी भीषण आग, दो आवासीय और एक गैर आवासीय घर जले
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: आजमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के निमोल पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित धपरा गांव में मंगलवार की आधी रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। देखते ही देखते आग ने दो आवासीय और एक गैर आवासीय घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में जैनब खातून पति शमसुद्दीन और रविशन खातून पति स्वर्गीय नसीरुद्दीन के आवासीय घर पूरी तरह जल गए। घर में रखा अनाज, करीब दो तोला सोना, 100 भरी चांदी के जेवर, नकदी, पलंग, कुर्सी, अलमारी, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवारों के अनुसार घर में रखा सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना में लाखों रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.