भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। इमर्जेंसी कॉलनी के रेलवे आवास में ताला तोड़कर 12 से 15 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की इस वारदात की कड़ी खोलते हुए पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध करने के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चोरी के जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स की दुकान में काम करने वाला व्यक्ति व स्वर्णकार और दो महिलाएं भी शामिल हैं। एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि इस मामले में एक विधि बालक को निरूद्ध किया गया। इसके निशानदेही पर पुलिस ने न केवल चोरी गई जेवरात बरामद किया है बल्कि उसके द्वारा बेचे गये चोरी की सामानों को खरीदने वालों का नाम भी बताया गया। जिसके आधार पर ज्वेलरी के दुकानदार व कर्मी के साथ चोरी की सामान को बेचने वाल...