भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कटिहार पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत संदेश के रूप में प्रस्तुत किया। शुक्रवार को पुलिस केन्द्र, कटिहार में पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस विशेष अवसर पर परिचारी प्रवर शशि कुमार ने टीम को फ्लैग ऑफ किया। रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक पर्व पर अभया ब्रिगेड की रवानगी को खास माना जा रहा है। यह टीम अब शहर और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने और जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- लखीसराय: महिला सुरक्षा को मिलेगी रफ्तार, 15 गुलाबी स्कूटी से ...