भागलपुर, नवम्बर 3 -- नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की पहल Bhagalpur News: सिकटी, एक संवाददाता। कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत अभियान के तहत शैक्षणिक स्थानों में नशा मुक्त युवा विषय पर युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिकटी प्रखंड के पीएम श्री प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा में युवा संसद 'नशामुक्त युवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत अररिया, लोक स्वराज और समता ग्रामीण विकास अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वरीय शिक्षक रामनारायण प्रसाद ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन अधिकारियों...