भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: कटिहार, निज संवाददाता। गामी टोला स्थित संतमत सत्संग आश्रम में 15 दिवसीय ध्यान अभ्यास शिविर का भक्ति पूर्ण माहौल में संचालन हो रहा है।

ध्यान अभ्यास का महत्व स्वामी केदार बाबा, सत्य प्रकाश बाबा, बुद्धिनाथ बाबा आदि के सानिध्य में ध्यान अभ्यास किया जा रहा है। इस अवसर पर बाबाओं के द्वारा किए जा रहे सत्संग से सत्संगी प्रेमी लाभान्वित हो रहे हैं। 6 अक्टूबर को स्वामी केदार बाबा ने मानव जीवन की महिमा बताते हुए कहा कि मोक्ष अर्थात जन्म मरण के दुष्चक्र से मुक्ति पाना केवल मनुष्य शरीर से ही संभव है। इसके लिए रास्ता भी मनुष्य देह में ईश्वर ने बना दिया है जो देवता के शरीर में भी नहीं है।

धर्म के पक्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर स्वामी सत्य प्रकाश ने कहा कि धर्म के दो पक्ष हैं एक लोकाचार या कर्मकांड और दूसरा अध...