भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: बरारी। संवाद सूत्र। बरारी थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुजापुर पंचायत के नहर टोला स्थित एक मुर्गी फॉर्म में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।पुलिस ने मौके से करीब 380 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।हालांकि पुलिस के पहुंचते ही शराब के कारोबार में शामिल लोग आसपास के जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।कि सुजापुर पंचायत के नहर टोला इलाके में शराब माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है।सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुर्गी फॉर्म में छापेमारी ...