भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट नगर निगम, कटिहार में सोमवार को महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे 23 फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क एवं नाला निर्माण, बिजली के पोल एवं स्ट्रीट लाइट, आवागमन के रास्ते, अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। महापौर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं के निष्पादन का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि जनता की समस्याओं का सम...