Bhagalpur News: कटिहार: भैंस को नदी पार कराने के दौरान धार में बहा पशुपालक
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: हसनगंज,कटिहार से शशिरमण हसनगंज थाना क्षेत्र के टुपकिया गांव स्थित भासना धार में रविवार को भैंस चराने गए एक पशुपालक सह किसान के नदी की तेज धार में बह जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के करीब 15 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता पशुपालक नही मिल सका। स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार नदी में तलाश कर रही है। बताया जाता है कि टुपकिया गांव निवासी रुमेश महतो (पिता- स्वर्गीय बलदेव महतो) भैंस चराने के लिए भासना धार के उस पार गए थे। इसी दौरान अपनी भैंस को नदी पार कराने के क्रम में वह अचानक धार की चपेट में आ गए और तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भासना धार के समीप जुट गए। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर लापता पशुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.