भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: बरारी से शशिरमण की रिपोर्ट भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से परेशान लोगों के लिए बरारी अंचल से राहत भरी खबर है। अंचल प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद एक साल में प्राप्त 6,174 भूमि विवाद के आवेदनों में से 5,779 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। अब महज 395 मामले प्रक्रियाधीन हैं। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच भूमि विवाद से संबंधित कुल 6,174 आवेदन प्राप्त हुए थे। अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में इन मामलों की जांच, संबंधित पक्षों की सुनवाई और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की गई। इस प्रक्रिया में अब तक 5,779 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इस तरह प्राप्त आवेदनों में करीब 93.6 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हो चुका है। वहीं, शेष 395 मामलों में ...