भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: कटिहार । कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमेली गांव के मखाना धार में 15 दिन से लापता 13 वर्षीय बालक का शव बरामद किया है। प्रखंड के बहरखाल पंचायत के वार्ड संख्या 11 में मखाना निकालने के दौरान मजदूरों ने बालक का शव देखा और इसकी सूचना गांव में जंगल की आग की तरफ फैल गई। बताया जाता है की मंगल महत्व मां लक्ष्मी देवी का पुत्र सत्यम कुमार बीते 15 दिन से लापता था और इसकी सूचना रौतारा थाना प्रभारी को लिखित रूप में दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे मखाना का गुड़िया निकालने के दौरान मजदूरों ने शव देखा और इस इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दिया मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है। मामले में सभी बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारी छानबीन कर रही है।...