भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: सालमारी, एक संवाददाता।आजमनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत पिंढाल स्थित वार्ड सात में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत पोखर खुदाई का कार्य नहीं करा कर राशि की निकासी किये जाने पर ग्रामीणों ने सामुहिक शिकायत आवेदन पत्र जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त कटिहार को दे कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गयी है। दिये गये आवेदन में कहा गया है की उक्त मामले की जांच कर सत्यापित किया जाये की वास्तव में कुछ कार्य हुआ है या नहीं, योजना की स्वीकृत राशि, कार्य आदेश, मापी पुस्तिका, भुगतान विवरण, बिल भाउचर एवं राशि निकासी से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा गया है की राशि का दुरूपयोग की स्थिति में नियमानुसार राशि की वसूली कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...