भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: हसनगंज, संवाद सूत्र। जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के नवादा गांव में मंगलवार की देर रात करीब एक बजे मवेशी घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दो बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मातम का माहौल है।

आग लगने का कारण पीड़ित पशुपालक मुखलेशूल रहमान ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे मवेशी घर में अचानक आग लग गई। उन्होंने आशंका जताई कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने मवेशी घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दो बकरियां पूरी तरह जल चुकी थीं। वहीं, एक गाय और उसका बच्चा भी आग की चपेट में आने से झुलस गए।

पशुपालक की मांग पशुपालक ने बताया कि...