भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता । रोशना थाना पुलिस ने महानंदा चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर दो बाइक सवार तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 26.145 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया है। रोशना थानाध्यक्ष नित्यानंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से दो बाइक पर सवार कुछ लोग अवैध विदेशी शराब लेकर महानंदा चेकपोस्ट की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महानंदा चेकपोस्ट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को देखकर दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरा...