भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: बरारी, संवाद सूत्र। बरारी थाना पुलिस ने सोमवार की रात करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान बरारी नगर पंचायत के मधैया मुशहरी टोला निवासी मारकंडे राजभर के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस तथा टेक्नो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।बरारी थाना के एसआई राजनेता कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुबाजार स्थित दलाल चौक के समीप एक युवक हाथ में देशी पिस्तौल लेकर घूम रहा है और उसे लहरा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई राजनेता कुमार एवं एसआई कौशल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ...