भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: आजमनगर से मुन्तखब आजमनगर, संवाददाता। यह भी पढ़ें- कटिहार : दहेज के लिए हत्या का आरोप, फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाशअज्ञात कारणों से मौत आजमनगर थाना क्षेत्र के बघौरा पंचायत के कालीबाड़ी गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। मामले में मृतका की सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतका की पहचान माला देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व कालीबाड़ी निवासी छोटू कुमार विश्वास से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मृतका के पिता चंदन कुमार विश्वास ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शादी के समय तीन लाख ...