Bhagalpur News: कटिहार: डेंटल चेकअप से 210 लोग हुए लाभान्वित
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा आयोजित निःशुल्क डेंटल चेक से 210 लोग लाभान्वित हुए। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष लायन लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। डॉक्टर दिलीप कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ लोगों के दांतों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। बताया कि दांत शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। ब्रश करने के सही तरीके से भी लोगों को अवगत कराया। प्रत्येक भोजन के बाद ब्रश अगर नहीं कर पाते हैं तो कम से कम सुबह और रात में अवश्य करें। मौके पर निरंजन कुमार, कुमार रवि, मनोज गुप्ता,दिलीप डोकानिया, गणेश प्रसाद चौरसिया आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.