भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण शहर के डीएस कॉलेज के समीप खनका जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय लोगों का रविवार की सुबह आक्रोश फूट पड़ा। सड़क निर्माण कार्य महीनों से अधूरा रहने और बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव व कीचड़ की स्थिति से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों आनंद कुमार, सुबोध कुमार पोद्दार और राणा कुमार ने बताया कि खनका जाने के लिए डीएस कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग से यही प्रमुख सड़क है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आधे अधूरे कार्य और जल जमाव के विरोध में टायर जलाकर सड़क पर उतरे खनका के लोग इस सड़क पर पिछले मार्च मही...