भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस दौरान बीडीओ शुभम प्रकाश ने बीएलओ को निर्देश दिया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, उनके नाम जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।उन्होंने यह भी पढ़ें- Siwan News छूटे मतदाताओं और युवाओं का नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदान कर...