भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: घुरना स्कूल-महेशपुर सड़क सह बांध पर बढ़ा दबाव, रिसाव से मचा हड़कंप कुरसेला, निज प्रतिनिधि। गंगा और कोसी नदी के बढ़े जलस्तर के बीच कुरसेला बस्ती घुरना स्कूल-महेशपुर सड़क सह बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बुधवार की सुबह कुरसेला बस्ती के समीप सड़क सह बांध से पानी का रिसाव शुरू होने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई और रिसाव वाले स्थल पर तत्काल मिट्टी भरी बोरियां डलवाकर पानी के रिसाव को रोकने का प्रयास किया गया है। समय रहते कार्रवाई होने से फिलहाल स्थिति नियंत्रित होने की बात कही जा रही है। हालांकि, नदी के बढ़े जलस्तर और बांध पर लगातार बने दबाव को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है。

बांध टूटा तो बढ़ ...